छत्तीसगढ़

न्यायधानी में सनसनीखेज हत्याकांड… पत्नी के 5 टुकड़े कर पानी टंकी में छुपाई लाश, दो माह पहले की थी हत्या अब मिली लाश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें पत्नी की हत्या कर लाश को 5 टुकड़ों में काटने कर आरोपी पति ने लाश को छुपाने पानी की टंकी में डाल दिया था, मिली जानकारी के अनुसार उसलापुर में रहने वाले युवक ने दो महीने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद शव को पानी की टंकी में छुपा दिया। पुलिस ने शव जब्त कर पीएम के लिए भेजा है। इधर पुलिस की टीम युवक से पूछताछ कर रही है। सकरी क्षेत्र के उसलापुर में रहने पवन सिंह की गतिविधियां संदिग्ध थी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को युवक पर शक हुआ।

जिस पर जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके मकान की तलाशी ली गई। मकान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच करते हुए जवान छत पर पहुंचे। छत में बदबू आने पर जवानों ने पानी की टंकी में झांककर देखा। अंदर प्लाटिक से लिपटी कुछ संदिग्ध सामान को देखकर इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। साथ ही युवक से इस संबंध में पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसने दो महीने पहले अपनी पत्नी सती साहू की हत्या की थी। लाश को टुकड़ों में काट कर पानी की टंकी में डाल दिया था। इसे सुनकर जवान सकते में आ गए। घटना की जानकारी फोरेंसिक टीम को दी गई। इसके बाद शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है। सोमवार को शव का पीएम होगा।

दोनों ने किया था प्रेम विवाह

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि पवन ने दूसरे जाति की युवती सती साहू से प्रेम विवाह किया था। इससे युवक के घरवाले नाराज थे। परिवार की नाराजगी की वजह से पवन उसलापुर में किराए का मकान लेकर रहता था। यहां पर उसने मामूली विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए 7 टुकड़ों में काटकर पानी की टंकी में छुपाया था।

चरित्र संदेह बनी हत्या की मुख्य वजह..

आरोपी पति से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि उनके दो बच्चे भी है जिन्हें आरोपी गांव में छोड़कर आया था और अपनी पत्नी की हत्या की, क्योंकि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके लिए उसने योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

error: Content is protected !!
Letest
पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद, नशे ने परिवार को किया तबाह....शराबी पति पत्नी में पैसों को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्थर मारकर की पत्... बिलासपुर:- सूने मकानों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार....45 लाख से ज्यादा की संपत्...