जगदलपुर

छत्तीसगढ़ में हाईटेक अपराधियों की धमक, एटीएम हैक कर उड़ा चुके है सवा करोड़…बैंक अधिकारियों को भी नही लगी भनक…बकायदा फ्लाइट से पहुँचे थे यहाँ, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

रमेश राजपूत

बस्तर – छत्तीसगढ़ में हाईटेक अपराधियों की धमक हो चुकी है, जो अपने हाईटेक तरीको और संसाधनों से बड़े अपराधों को अंजाम दे रहे है, बस्तर पुलिस ने ऐसे ही हाईटेक अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई है, जो फ्लाईट से छत्तीसगढ़ पहुँचते थे और अपराध को अंजाम देते थे। दरअसल जगदलपुर शहर के एसबीआई के अलग अलग एटीएम से रोजाना रुपये गायब होने की जानकारी बैंक के अधिकारियों को मिली तो उनके होश उड़ गए,तीन महीनों में जब बैंक ने खंगाला तो सवा करोड़ पार होने की जानकारी मिली,जिसके बाद बैंक के अधिकारियों ने बस्तर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी,जिसके बाद बस्तर एसपी ने जांच टीम बनाकर विवेचना के दौरान टीम को उत्तरप्रदेश भेजा, जहाँ जौनपुर के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बस्तर लाया गया,

बस्तर एसपी ने बताया कि ये दोनों चोर एटीएम को हैक कर 47 खातो से करोड़ों रुपए पार कर चुके है ,साथ ही ये हाइटेक चोर उत्तरप्रदेश और दिल्ली से सीधे फ्लाइट से रायपुर पहुँचते थे और उसके बाद कार द्वारा बस्तर पहुंचकर एटीएम से रुपये निकालते थे।

बस्तर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई महँगे मोबाइल,एटीएम कार्ड और 2 लाख रुपये नगदी को जप्त किया है ,वही दोनो आरोपियों पर अपराध दर्जन कर एटीएम से निकाले गए रुपयो की पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...