बिलासपुर

बिजली विभाग की कार्रवाई हुई सख्त, बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर…. अधिकारी कर रहे निगरानी

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत संचालन संधारण संभाग बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता सुरेश कुमार जांगड़े के मार्गदर्शन में गुरुवार को सहायक अभियंता मस्तूरी प्रदीप कुमार पैकरा और सूरज कुमार जंघेल कनिष्ठ यंत्री वितरण केंद्र मल्हार के द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के घर व संस्थानों पर छापामार कार्यवाही की गई और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत चोरी के प्रकरण में एफ आई आर दर्ज कराई गई है। ग्राम बिनाका के मेवाराम जांगड़े पिता सुखदास जांगड़े और ग्राम मटिया के विनोद कुमार सतनामी पिता सुखडालचंद के नाम से थाना मस्तूरी में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत बिजली चोरी करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस संबंध में बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ने कहा कि बकाया विद्युत बिल वाले उपभोक्ता एवं विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...