बिलासपुर

संदेही निकला मोबाइल चोर…8 मोबाइल बरामद, तोरवा पुलिस ने की घेराबंदी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – दीगर जिले से चोरी का मोबाइल खपाने के फिराक में बिलासपुर पहुंचे शातिर चोर को तोरवा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन गेट नंबर 4 के पास संदिग्ध रूप से घूम रहा है, जो चोरी के मोबाइल को बेचने की फिराक में है। जिसपर तत्काल तोरवा पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहा सक्ती निवासी रघुवीर वहा मौजूद था। पुलिस ने जब उसकी जांच की तो इसके कब्जे से 6 टच स्क्रीन मोबाइल और 2 कीपैड मोबाईल मिला। जिसके दस्तावेज आरोपी के पास नही थे। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने सभी मोबाइल को चोरी का बताया। जिसे उसने अलग अलग जगहों से चुराया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 मोबाइल जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 26800 बताई जा रही है। वही इस मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक उत्तम कुमार साहू, आर पी एफ के निरीक्षक भास्कर सोनी प्रधान आरक्षक 591 किशन लाल, आरक्षक 318 रमेश अंचल की विशेष भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी