बिलासपुर

होली के रंग से सराबोर हुई पुलिस, दूसरे दिन उत्साहपूर्वक पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने मनाया उत्सव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रंगों के त्योहार होली पर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के बाद गुरुवार को खाकी ने होली मनाई। सुबह से ही प्रदेश के सभी थानों में पुलिसकर्मी होली के रंगे रंगे नजर आए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कांस्टेबल से आईपीएस अधिकारी भी डीजे की धुनों पर जमकर थिरके। बुधवार को जहाँ सारा देश जहां होली पर रंगों में नजर आ रहा था। वहीं खाकी लोगों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए थे।

होली के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने भी जमकर होली खेली। न्यायधानी के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने होली खेली। पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग – गुलाल लगाकर गले लगकर होली की बधाई दी।

थानों में पुलिसकर्मी डीजे की धुनों पर भी जमकर थिरके। साथ ही स्थानीय ऑफिसर्स मेस और पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित विभाग के आला अफसरों ने भी होली के पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

जहाँ होली पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने के बाद खाकी भी होली के रंग में सराबोर नजर आई। वही पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा के निवास स्थान पर भी पुलिस के अफसरों ने पहुंचकर होली के पर्व को मनाया। वैसे तो आमदिनों के काम का बोझ छोड़कर पुलिसकर्मियों ने होली के कार्यक्रम में खूब मस्ती की।

त्योहार के मौके पर खुद बिलासपुर पुलिस के मुखिया ने पुलिसकर्मियों के काम की तारीफ कर उत्साह भी बढ़ाया।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा