बिलासपुर

काम दिलाने के नाम पर मजदूरों को दूसरे राज्य ले जाने वाले आरोपी लाखों रुपए के साथ हुए  गिरफ्तार,,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-कोरोना का काला साया छटते ही जिले में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में गिरोह की सक्रियता देखने को मिल रही है। ताजा मामला हिर्री थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। जहाँ अवैधानिक रूप से 6 संदेहियों को पुलिस ने बड़ी रकम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के सोमवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्कार्पियो में अवैध रूप से नकदी रकम ले जाई जा रही है। जिसकी सूचना पर पुलिस के आला अफसरों के निर्देश पर हिर्री पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तस्दीक शुरू की। कहाँ उन्हें रायपुर रोड से संदेहियों के आने का पता चला। तो पुलिस ने मौके पर घेरा बन्दी पर स्कॉर्पियो CG 22 T 5234 को रोका गया जिसमे 06 व्यक्ति बैठे थे।

जिनके कब्जे से 34 लाख 3 हजार 200 रूपये मिले। संदेहियों के पास उक्त राशि के संबंध में कोई भी उचित दस्तावेज पेश नही किया गया। लिहाजा पुलिस ने सभी संदेहियों को अपने हिरासत में ले लिया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह सभी संदेही मजदूरो को भुगतान कर मजदूरी हेतु राजस्थान ले जाने वाले थे। लेकिन उनकी योजना पुलिस ने धवस्त कर दी। बहरहाल मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही के लिए आयकर विभाग मो सौंपा गया है।

इन संदेहियों को पुलिस ने पकड़ा..

1-मनहरण साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी सलिहा थाना सलिहा जिला बलौदा बाजार

2- निमिश पटेल पिता उदयराम पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी सलीहा थाना सलीहा जिला बलौदा बाजार

3-गौरी शंकर पिता लक्ष्क्षराम खैरवार उम्र 48 वर्ष निवासी बघमल्ला थाना सलैहा जिला बलौदा बाजार

4-मुन्ना लाल पिता पिता राधेश्याम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी बम्हनी थाना बसना जिला महासमुंद

5- रुखमन नायक पिता श्यामसुंदर नायक उम्र 39 वर्ष निवासी पंडरीपानी थाना बसना जिला महासमुंद

6- त्रिपाल पटेल पिता श्यामलाल उम्र 40 वर्ष निवासी नवागढ़ी हेलो बस में जिला महासमुंद

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा