कोटा

अवैध धान पर जारी है ताबड़तोड़ कार्रवाई…फिर से 3 ठिकानों से 10 लाख रुपए का धान जब्त,

बिलासपुर – संयुक्त टीम ने आज फिर 3 ठिकानों पर दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित 327 क्विंटल धान जब्त किया। जब्त धान की कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा की है। कलेक्टर के निर्देश पर कोचियों और दलाल किस्म के लोगों पर कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्व, खाद्य और मंडी के अधिकारी मिलकर कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। मॉल जब्त होने के साथ साथ परिवहन करते गाड़ियों पर भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि भोले भाले किसानों को झांसे में लेकर इस धान को खपाने की मंशा थी। उसके पहले वे पकड़ा गए।जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलगहना के ग्राम कुसुमखेड़ा में राजस्व एवं मण्डी विभाग के अधिकारियों द्वारा जॉच अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान ग्राम कुसुमखेड़ा में सेवक राम धृतलहरे पिता मंगल सिंह के घर पर 180 बोरी धान ( लगभग 72 क्विंटल) अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया। उपरोक्तानुसार धान की मण्डी अधिनियम के तहत् जब्त कर कार्रवाई की गई।

तहसील बेलगहना के ही ग्राम कोनचरा में राजस्व एवं मण्डी विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से जॉच अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान ग्राम कोनचरा में जीतू गुप्ता पिता विजय कुमार गुप्ता के घर पर 50 क्विंटल धान अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया। उपरोक्तानुसार धान की मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्त की गई। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कोटा के नेतृत्व में विकासखण्ड कोटा में जॉच के दौरान श्रीराम राईस मिल में 513 कट्टी (205 क्विंटल) धान के संबंध में मण्डी शुल्क प्रस्तुत नहीं करने के कारण उपरोक्तानुसार धान की मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्त की कार्यवाही की गई। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विकय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी
प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल...