बिलासपुर

सेंट्रल लाइब्रेरी का महापौर, कलेक्टर, निगम आयुक्त व सभापति ने किया निरीक्षण, शहरवासियों को जल्द मिलेगी सौगात

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर का सबसे बड़ा सेंट्रल लाइब्रेरी अगले माह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों लोकार्पण होना संभावित माना जा रहा है। मंगलवार को महापौर रामशरण यादव, कलेक्टर सारांश मित्तर, निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, सभापति शेख नजीरूद्दीन एवं एमआईसी सदस्यों ने सेंट्रल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। महापौर रामशरण यादव ने कहा संभाग का सबसे बड़ा सेंट्रल लाइब्रेरी बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में शुरू होने जा रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक काम पूरा होने के बाद सेंट्रल लाइब्रेरी का शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों किए जाने की योजना है। प्रदेश शासन के मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा अनेक जनप्रतिनिधि इस समारोह में मौजूद रहेंगे। दिसंबर के पहले सप्ताह में सेंट्रल लाइब्रेरी का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों कराने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है।

महापौर ने मंगलवार को निरीक्षण कर अधिकारियों को अधूरे काम को पूरा करने की बात कही है। उन्होंने नागरिकों को सेंट्रल सेंट्रल लाइब्रेरी की मिलने वाली सारी सुविधाओं को लेकर कलेक्टर से चर्चा की। इस दौरान मुख्य अभियंता सुधीर गुप्ता, उपायुक्त खजांची कुम्हार, कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी, कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती, सहायक अभियंता सोमशेखर विश्वकर्मा, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, शैलेंद्र सिह, दिलीप कक्कड़ आदि उपस्थित थे। नूतन चौक पर भव्य सेंट्रल लाइब्रेरी तैयार की गई है। यह संभाग का सबसे बड़ा पुस्तकालय होगा जितनी सभी प्रकार की देश विदेश एवं राज्य स्तर की पुस्तको के साथ शैक्षणिक गतिविधियों के भी पाठकों को पढ़ने को मिलेगी। साथ ही इनोवेशन सेंटर भी होगा जिसकी सुविधा जल्द ही शहरवासियों को मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कोठे की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियां चोरी...अब रतनपुर क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का काटा कान..मल्हार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में ओडिशा के चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश... तीन लूट की वारदातों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्... पत्रकार सुरक्षा कानून का नही हो रहा पालन...बिना जांच के दर्ज हो रही एफआईआर, बिलासपुर में पत्रकारों न... कोटा को बनाया गया नगर पालिका....राजपत्र में अधिसूचना जारी, नगर पंचायत की सीमाएं रहेंगी यथावत, VIDEO:- पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को पिस्तौल के दम पर किया अगवा... दिनदहाड़े वारदात से मचा ह... प्रेमिका को उतारा मौत के घाट...फिर शव जलाकर मिटाने की कोशिश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आर... रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी... शिक्षिका बनी शिकार,