बिलासपुर

शहर में फिर चाकूबाजी की घटना…सरकंडा थाना क्षेत्र में दो युवक घायल….मारपीट कर फरार हुए आरोपी, दोनो घायल सिम्स में भर्ती

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात एक बार फिर सरकंडा थाना क्षेत्र में आरके पेट्रोल पंप के पास कुर्मी छात्रावास गली में चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मोनू दुबे पिता बबलू दुबे निवासी रामायण चौक और अक्षत यादव पिता इतवारी राम यादव उम्र 24 वर्ष निवासी चांटीडीह पर रात लगभग 10:30 बजे 5 से 6 युवकों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दोस्तो ने घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। घायल युवकों ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों में से दो को वह पहचानते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शहर में आपराधिक तत्वों का जमावड़ा…

शहर में पिछले कुछ दिनों से चाकूबाजी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है कभी लूट की नीयत से, तो कभी आपसी रंजिश या मामूली विवाद में जानलेवा हमला कर दिया जा रहा है। इन लगातार हो रही वारदातों से शहर का माहौल भयभीत करने वाला बन गया है। नागरिकों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन पर अब इन घटनाओं पर लगाम लगाने और सख्त कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है, ताकि शहर में बढ़ते इस चाकू आतंक पर रोक लगाई जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश