बिलासपुर

हिट एंड रन का मामला:- शादी में शामिल होने आए बुजुर्ग को कार ने रौंदा… लगभग 2 किलोमीटर तक ले गया घसीटते, मौके पर हुई मौत, लालखदान मेन रोड की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात लालखदान संतनगर में प्रजापति परिवार में बेटी की शादी का आयोजन चल रहा था, जिसमें शामिल होने आरंग से पहुँचे रिश्तेदार मगनलाल प्रजापति पिता बिसन लाल प्रजापति उम्र 60 वर्ष भी यहाँ शामिल हुए थे, रात लगभग 11 बजे के करीब जब वह खाना खाकर सोने जा रहे थे,

तभी सड़क पार करते वक्त अज्ञात कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और रौंदते हुए आगे बढ़ने लगा लेकिन बुजुर्ग मगनलाल कार में फंस गया जिसे कार चालक बुरी तरह से घसीटते हुए लगभग 2 किलोमीटर दूर तक ले गया, दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी गाड़ी से कार का पीछा भी किया लेकिन बिलासपुर की ओर से आ रही कार तेज गति से फरार हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई,

मौके पर पहुँची तोरवा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया वही मृतक के परिजन सुनील कुमार प्रजापति की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ़ 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है, वही आस पास के सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
क्राइम ब्रांच बनकर 1.50 लाख की मांग, 54 हजार वसूले…झूठे केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी, 3 आरोपियों... रायगढ़: 3 हजार उधार की रकम वसूलने हत्या, चाकू से गोद कर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट... आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर: बिजली मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी... किसान के खाते से 98 हजार रुपये पार मुंगेली: रास्ता रोककर हत्या का प्रयास करने वाला लूटपाट गिरोह बेनकाब.. पुलिस ने तीन आरोपीयो को धर दबो... 6 लाख दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार...3 लाख की सोने की माला बरा... NH-130 पर खड़ी हाईवा से टकराकर ट्रक ड्राइवर की मौत...लापरवाही बनी फिर एक मौत की वजह मल्हार क्षेत्र में युवती की आत्महत्या का मामला...प्रेमी के घर मिली थी सदिग्ध लाश, पुलिस ने आरोपी प्र... नशे में तालाब में डूबकर 2 युवकों की हुई मौत...7 दोस्त पहुँचे थे पार्टी मनाने, शहर के सरकंडा इलाके में पेड़ पर झूलती मिली युवक युवती की लाश...पति पत्नी होने की आशंका, पुलिस जुटी जा... पचपेड़ी:- रिश्तेदार के यहां मेहमान बनकर आए ग्रामीण की तालाब में मिली लाश, पचपेड़ी पुलिस जुटी जांच मे...