बिलासपुर

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने की बांध से पानी छोड़ने की मांग…जनदर्शन में कलेक्टर ने की फरियादियों की सुनवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर सौरभ कुमार ने आमजनों, ग्रामीणों, किसानों एवं शहर सहित आसपास क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात उनकी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया। कलेक्टर द्वारा तत्काल निराकृत हो सकने वाली समस्याओं का तुरंत ही समाधान किया गया। साथ ही कुछ आवेदनों को टीएल में पंजी करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने आज लगभग 141 आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुँचे मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम धनिया निवासी प्रमोद जायसवाल ने मस्तूरी क्षेत्र के गांवों में निस्तारी के लिए कलेक्टर से खूंटाघाट नहर से पानी छोड़ने निवेदन किया। कलेक्टर ने इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत खम्हरिया के किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत की।

कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को आवश्यक जांच कर लंबित किश्तों की शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। ग्राम मुरू निवासी शत्रुहन धुरी ने बताया कि अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना नहर निर्माण हेतु उनकी जमीन का भी अधिग्रहण किया गया है लेकिन मुआवजा राशि प्राप्त नहीं होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने इसे टीएल में लेते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

नवागांव निवासी शुल्केश धीवर ने जनपद पंचायत कोटा द्वारा मंच निर्माण में अनियिमितता की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। इसे टीएल में लेते हुए सीईओ जनपद पंचायत कोटा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

ग्राम चपोरा निवासी दिव्यांग कल्पना पोर्ते ने बैटरी चलित ट्राईसायकल के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने मामले को समाज कल्याण विभाग को सौंपा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...