कोटा

निजात अभियान:- 73 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने की छापेमारी

जुगनू तंबोली

कोटा – निजात अभियान अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये बेलगहना पुलिस के द्वारा रेड कार्यवाही कर दो प्रकरण में अवैध देशी महुआ शराब विक्रय करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह द्वारा सूचना पर टीम गठित कर ग्राम बिटकुली में रेड कार्यवाही करते हुए ज्योतिलाल कैवर्त पिता रामकुमार कंवर्त उम्र 32 साल से 48 लीटर महुआ शराब एवं ग्राम करवा में संतोष यादव पिता मंगल सिंह यादव उम्र 45 वर्ष से 25 लीटर अवैध महुआ शराब कुल मात्रा 73 लीटर कीमती 14600 रूपये को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक पृथक धारा 34 (2) आबकारी एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उपरोक्त दोनों आरोपी पूर्व में मी अवैध शराब सहित पकड़े गये थे, जिन पर पूर्व में कार्यवाही की गई है निजात अभियान अन्तर्गत जागरूकता लाने एवं अवैध नशे के विरूद्ध बेलगहना पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...