बिलासपुर

कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण…मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर– कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को मरीजों का इलाज पूरी संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने अस्पताल में ओपीडी कक्ष, आईसीयू कक्ष, महिला-पुरूष मरीज वार्ड, शिशु वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र, एचडीयू वार्ड, आई वार्ड, आईसोलेशन वार्ड, सर्जरी वार्ड, ब्लड बैंक सहित विभिन्न कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वार्डाें में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल भी पूछा। मरीजों से इलाज एवं दवाईयां आदि की समुचित उपलब्धता के साथ-साथ शौचालयों की सफाई के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने ओपीडी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मिलने वाले इलाज की जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि आभा ऐप के माध्यम से ओपीडी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने पर अनावश्यक लाईन में लगने की आवश्यकता नहीं होती है।

एचडीयू वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों से बच्चों की बीमारी और उन्हें उपलब्ध कराये जा रहे इलाज के संबंध में चर्चा की। वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर्स से बच्चों के बीमारी के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। परिजनों से बच्चों के टेस्ट, दवाई और भोजन के बारे में पूछा। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने बताया कि 15 बच्चों की क्षमता वाले इस पोषण पुनर्वास केंद्र में फिलहाल 7 बच्चों की देखभाल की जा रही है। कलेक्टर ने मीनू के हिसाब से बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की जानकारी परिजनों से ली।

उन्होंने बच्चों के लिए प्ले एरिया में खिलौने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों की बेहतर देखभाल और वातावरण उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान पीडब्ल्यूडी और अन्य निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को जिला अस्पताल में निर्माण संबंधी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, रेडक्रास के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...