रायगढ़

बाइक सवार से मोबाईल और पैसों की लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से बाइक और स्कूटी बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – रास्ता रोककर बाइक सवार से लूटपाट करने वाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बाइक स्कूटी सहित लूट की रकम बरामद कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार खरसिया में ग्राम कुकरीचोली में रहने वाले रोहित राठिया ने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 15/07/2024 को अपने चचेरे भाई भोला राम राठिया के साथ मोटर सायकल से धान बीज व आधार कार्ड लेने मदनपुर खरसिया जा रहे थे। दोपहर करीब 12/00 बजे नवरंगपुर चौक के पास एक स्कूटी व एक मोटर सायकल CD डिलक्स में 3-4 व्यक्ति खड़े थे। वे लड़के मोटर सायकल के पास आये और भोला राम राठिया को मारपीट कर उसके मोबाईल रेडमी C 55 को लुट लिये जिसके बाद एक लड़का धारदार हथियार निकाल कर इसका मोबाईल को लूटने लगा और डरा धमका कर हाथ से रेडमी सेकेण्ड हैण्ड मोबाईल और पाकेट में रखे 6000/- रूपये को लुट कर मोटर सायकल, स्कूटी से भाग गये। इधर मामले में पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज जांच कर हमलापारा निवासी संदेही हरिओम वर्मा को हिरासत में लिया गया जिससे कड़ी पूछताछ करने पर अपने साथी मुकेश यादव और दो अन्य किशोर बालक के साथ मिलकर लूटपाट करना बताया। आरोपी मुकेश यादव के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू, नकदी रकम ₹500, आरोपी हरिओम वर्मा से घटना से प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स और लूट रकम से ₹1000 तथा विधि के साथ संघर्षरत बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं ₹1000 की जप्ती की गई है। आरोपियों का एक साथी मुकेश यादव फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वही मामले में हरिओम वर्मा सहित दो नाबालिक को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर, प्रधान आरक्षक जगेश्वर दिग्रस्कर, आरक्षक विशोष सिंह एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,