बिलासपुर

अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा दो माह का एकमुश्त चावल…भंडारण व्यवस्था बनाने लिया गया निर्णय

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले के राशनकार्डधारियों को माह अप्रैल एवं मई के चावल का वितरण अप्रैल महीने में एकमुश्त किया जाएगा। कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्रियों नमक, शक्कर, केरोसिन, चना का वितरण माहवार पात्रतानुसार किया जाएगा। कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के कस्टम मिलिंग के पश्चात् चांवल उपार्जन के लिए गोदामों में पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस अंतर्गत सभी प्रचलित राशन कार्ड धारियों को माह अप्रैल एवं मई 2023 हेतु पात्रता अनुसार चावल का वितरण अप्रैल महीने में ही किया जाएगा। जिले के प्रत्येक उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन कर एकमुश्त चावल का वितरण हितग्राहियों को किया जाएगा। कलेक्टर ने इस संबंध में खाद्य अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

error: Content is protected !!
Letest
पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद, नशे ने परिवार को किया तबाह....शराबी पति पत्नी में पैसों को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्थर मारकर की पत्... बिलासपुर:- सूने मकानों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार....45 लाख से ज्यादा की संपत्...