छत्तीसगढ़बिलासपुर

आयुक्त के गोठान और तहसील कार्यालय निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की लापरवाही उजागर, गैर हाजिर को मिली सजा

सत्याग्रह डेस्क

संभागायुक्त टी.सी.महावर ने गनियारी उप तहसील कार्यालय का सघन निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने गौठान एवं महिला स्व-सहायता समूहों के कार्यों का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय में अनुपस्थित 5 कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने एवं रीडर का एक वेतनवृद्धि रोकने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा को निर्देश दिये

निरीक्षण के दौरान उप तहसील कार्यालय गनियारी में एम.एस.सिदार पटवारी, रीडर रामनारायण श्रीवास तथा सहायक ग्रेड-2 डारिस लाल, इन्द्राणी तिवारी तथा भृत्य अंजली लहरे गैर हाजिर पाये गये। इस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा को दिये राजस्व पंजियों का संधारण में लापरवाही बरतने पर रीडर रामनारायण श्रीवास को एक वेतन वृद्धि रोकने के लिये नोटिस जारी किया गया।

रीडर द्वारा अनेक प्रकरणों में आदेश पारित होने के बाद प्रकरणों को रिकार्ड रूम में जमा नहीं कराया गया है। आयुक्त द्वारा तहसील में स्थित रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया गया तथा रिकार्डों को व्यवस्थित रखने के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा को निर्देशित किया गया। उन्होंने मौजूद हल्का पटवारी के पास आवश्यक रिकार्ड संधारित नहीं किये जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा को निर्देशित किया गया कि पटवारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये।
तत्पश्चात आयुक्त ने ग्राम नेवरा के गौठान का निरीक्षण किया। जहां पशुओं के लिये गौठान में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकरी ली। चारा, पानी एवं शेड की व्यवस्था का अवलोकन किया। मौके पर उन्होंने सफलतापूर्वक संचालित सोलर पंप का अवलोकन एवं खाद के लिये बनाये गये वर्मी कम्पोस्ट का निरीक्षण किया गया।
इसके पश्चात उन्होंने गनियारी में विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे सिलाई कढ़ाई, धागा निर्माण, कार्पेट निर्माण, फ्लाईएश ईंट निर्माण का निरीक्षण भी मौके पर किया। उन्होंने महिला समूहों के सदस्यों से रूबरू चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...