रतनपुर

निजात अभियान :- गाँजा और शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 3 किलोग्राम गाँजा और 8 लीटर कच्ची शराब जब्त

जुगनू तंबोली

रतनपुर – निजात अभियान के तहत पुलिस क्षेत्र में लगातार सघन जांच और कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है जिनमे पहला मामला 8 लीटर कच्ची शराब का है, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सोनारपारा रतनपुर में एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री करता है।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति के घर में रेड कार्यवाही करने पर हाथभट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब लगभग 08 लीटर कीमती करीबन 1600 रूपये को बरामद किया गया। जिसे जब्त कर रविकांत धीवर पिता परदेशीलाल धीवर उम्र 24 वर्ष को धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इसी तरह ग्राम घॉंसीपुर मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गॉंजा रखने और बिक्री के ग्राहक तलाश करने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ग्राम घॉसीपुर रोड किनारे रेड कार्यवाही की जहाँ राजकुमार नायक पिता किताब सिंह नायक उम्र 23 वर्ष के पास से 3 किलोग्राम गाँजा बरामद किया गया, जिसके खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज