तखतपुर

तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला…शिकायत के बाद दुष्कर्मी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को शिकायत के चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढनढन में रहने वाली महिला पूर्व में अपने तलाक होने के बाद से ही अपने पति से अलग अपने मायके में रहती है। जहाँ कपसियाकला निवासी आरोपी जागेंद्र बंजारे प्रार्थिया की बहन का देवर था। जिस वजह से उसका घर आना जाना था। जिसका फ़ायदा उठाते हुए आरोपी ने तलाक शुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसी बीच जब महिला ने उससे शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी गोलमोल जवाब देने लगा। जिसके बाद प्रार्थिया ने आरोपी के खिलाफ तखतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके चंद घंटों के अंदर ही तखतपुर पुलिस ने कोटा कपसियाकला निवासी जागेंद्र बंजारे के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है उक्त कार्यवाही में में निरीक्षक थाना प्रभारी एसआर साहू, उपनिरीक्षक संजय बरेठ, ओंकार सिंह राजपूत, मनमोहन कोसले का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...