कोटा

दर्दनाक सड़क हादसा :- बाइक सवार युवक आये ट्रक की चपेट में…दोनों की मौके पर ही हुई मौत, रतनपुर – बेलगहना रोड की घटना

जुगनू तंबोली

कोटा– शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें रतनपुर -बेलगहना मुख्य मार्ग पर 2 बाइक सवार युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिसमें दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई है। इनमें से एक की पहचान कोटा क्षेत्र के सरायपाली में रहने वाले युवक के रूप में हुई है।

वहीं दूसरा युवक रिश्तेदार था जिसे वह पेंड्रारोड से साथ घुमाने लेकर आ रहा था। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के सरईपाली में रहने वाला चंद्रशेखर गंधर्व पिता अजीत से गंधर्व उम्र 25 वर्ष गुरुवार को अपने बड़े भाई को पेंड्रारोड पहुंचाने गया था। भाई को पेंड्रारोड में छोड़कर शुक्रवार की सुबह वह अपने गांव लौट रहा था। बाइक सवार चंद्रशेखर के साथ

रिश्तेदार पंचराम गंधर्व पिता राजेंद्र गंधर्व उम्र 23 वर्ष

भी घूमने सराईपाली आ रहा था, जब दोनों बाइक सवार युवक दारसागर गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बाइक क्रमांक सीजी 10 बीजे 2107 तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 5270 से जा टकराई। हादसे में चंद्रशेखर और पंचराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर चंद्रशेखर और पंचराम की पहचान कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को मरच्यूरी भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। उनकी मौजूदगी में शव का पीएम कराया जाएगा। वही पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...