मस्तूरी

सड़क पर खड़ी पिकअप से टकराया बाइक सवार मौके पर हुई मौत..मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीघाट फोरलेन मस्तूरी तिराहा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह 11:00 बजे एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ी पिकअप के पीछे जा टकराया जिससे युवक की घटनास्थल में ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे फोरलेन 49 में मस्तूरी बाईपास तिराहा के पास पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी सोन निवासी रामअवतार वर्मा पिता दिलीप वर्मा उम्र 28 वर्ष जो बिलासपुर में रहकर जॉब करता है।

जो शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने बाइक क्र. CG 10 AC 8176 में सवार होकर किसी काम से जांजगीर चांपा जिला जा रहा था। तभी नेशनल हाइवे फोरलेन मस्तूरी तिराहा के पास सड़क किनारे खड़ी पीकअप वाहन CG 10 Z 6094 के पीछे रामअवतार की बाइक भीड़ गई जिससे गंभीर चोट आने से रामअवतार की घटनास्थल में ही मौत हो गई।

वही सड़क मार्ग में चल रहे अन्य राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,