रायपुर

पत्रकार सुरक्षा कानून : श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

रायपुर – भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किये जाने पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने कहा है कि मीडिया कर्मियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिससे अपने कर्तव्यनिर्वहन के लिये जल्द ही मीडिया कर्मियों को सुरक्षा कवच मिलेगा। प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा की मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मामले में रुचि लेकर सुप्रीम कोर्ट के अवकाश प्राप्त जस्टिस आफताब आलम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई।

सुरक्षा विधेयक के मसौदा को लेकर जस्टिस आलम ने रायपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में बैठकें ली। इन तीनों स्थानों में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार के प्रतिनिधियों ने मसौदे पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश चौबे, कोषाध्यक्ष अनिल पवार, प्रांतीय सचिव मनोज मिश्रा सहित प्रांतीय कार्यकारिणी संभागीय अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, एवं संघ के सभी प्रांत के साथियों ने यह विधेयक यथाशीघ्र कानून के स्वरूप में सामने होगा, उम्मीद जताते हुए मीडिया कर्मियों के प्रति सहृदयता रखने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुरक्षा कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...