बिलासपुर

निजात अभियान :- सकरी पुलिस ने देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार..100 पाव शराब जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत सकरी पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 100 पाव देशी शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार निजात आभियान के तहत सकरी पुलिस अपने थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खजुरी नवागांव काठाकोनी पड़ाव के पास एक व्यक्ति अवैध रूप शराब रखे हुए है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी जहाँ खजुरी नवागांव निवासी विकास नायडू मौजूद था। जिसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से पुलिस को 100 पाव देशी शराब मिली। जिसकी कीमत 8000 रूपए बताई जा रही है। वही बिक्री की रकम 560 रूपए भी पुलिस ने आरोपी से जब्त किया है। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सागर पाठक, सउनि गणेश राम महिलांगे, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, पावैं ठाकुर, मनीष साहू, कलेश्वर यादव एवं मालिक राम साहू का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग...