तखतपुर

शराब से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी…ट्रक चालक खुद मिला शराब के नशे में चूर, पुलिस को ट्रक की करनी पड़ी पहरेदारी

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – वेलकम डिस्टलरी कोटा से शराब लेकर मुंगेली निकली शराब से भरी ट्रक बीच रास्ते में अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई जिन्हें रोकने पुलिस को मौके पर पहरेदारी करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली शराब दुकान के लिए वेलकम फैक्ट्री कोटा से शराब भरकर ड्राइवर परमेश्वर साहू ट्रक क्रमांक सीजी 10 एक्स 6380 से लेकर जा रहा था ।

तभी बिलासपुर जिला अन्तर्गत थाना तखतपुर मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम जोरापारा के पास ट्रक अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क पर पलट गई सड़क में पलटी ट्रक में ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि इसमें शराब है तब वहां लोगों की भीड़ जुट गई, जो शराब लूट पाते, इससे पहले पुलिस को शराब से भरी ट्रक के पलटने की जानकारी 112 के माध्यम दे दी गयी, जहां संदीप कश्यप और स्टाफ मौके पर पहुंचे और आसपास खड़े ग्रामीणों को वहां से हटाया गया,

वही जब ड्राइवर परमेश्वर से पूछताछ की तो वह शराब के नशे में था उसने बताया कि वह वेलकम फैक्ट्री से शराब भरकर मुंगेली शराब दुकान लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते मे यह घटना हो गई। ट्रक पलटने की वजह से शराब सड़क पर बहने लगी थी।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...