रायपुर

शासन की उदासीनता से क्षुब्ध पुलिस आरक्षक पैदल यात्रा कर त्यागपत्र सौंपने की तैयारी में…पुलिस विभाग पर लगा रहा शोषण का आरोप

रमेश राजपूत

रायपुर – पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक पूरे सिस्टम को आईना दिखाने की मंशा से पैदल यात्रा कर अपना त्यागपत्र सौंपने वाला है, जिसकी सूचना उसने पहले ही पत्र लिखकर जिला कलेक्टर दुर्ग को सौप चुका है, जिसमें उसने बजट से निराशा मिलने के साथ ही पुलिस विभाग के ही अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगा रहा है। दरअसल आरक्षक संजीव मिश्रा , जो पुलिस मुख्यालय के सी.आई.डी. शाखा में पदस्थ है, 13 साल से विभाग में कार्यरत है, परंतु 13 साल से पुलिस विभाग के अधिकारियों की यातनाओं व प्रताड़नाओं के कारण आज विभाग से पृथक होना चाहता है, उसने अपने पत्र में लिखा है कि एक उम्मीद थी कि दिनांक 08.12.2021 को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बनायी गयी कमेंटी , जिसमें ए . डी . जी . हिमांशु गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया था , उसके आधार पर 2023-24 के अंतिम बजट में पुलिस विभाग के तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों का भला होगा , पर बजट में तृतीय श्रेणी पुलिस कर्मचारियों को कुछ भी नहीं दिया गया । पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा जवानों का लगातार शोषण किया जा रहा है तथा शोषण को उजागर करने वाले बेगुनाह लोगों को झूठे आरोप लगा कर जेल भेजा जा रहा है । पुलिस जवानों की सभी पीड़ा के निराकरण के लिये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हिमांशु गुप्ता कमेंटी का गठन किया गया था , परंतु एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा जवानों के हक के लिये कोई कार्यवाही नहीं की गयी , उल्टे जवानों का शोषण और बढ़ गया है । कमेंटी में अधिकारियों के सुस्त रवैये को देखते हुए और दो लोन में लदे ( पुलिस साख समिति और अन्य बैंक ) पुलिस परिवार की पीड़ा को देखते हुए मेरे द्वारा दिनांक 23.03.2023 को जिला दुर्ग के पटेल चौक से दोपहर 12:00 बजे पुलिस विभाग द्वारा प्रदाय किया गया किट , पेटी मय संपूर्ण सामग्री को लेकर पद यात्रा कर नवा रायपुर , पुलिस मुख्यालय में जाकर अधिकारियों को अपना त्यागपत्र सौंपा जाएगा और निवेदन किया जायेगा कि मेरे त्याग पत्र के बाद जो भी सी . पी.एफ. राशि मिलेगी , उस राशि से एक पुलिस जवान को मकान बना कर दिया जाए और जो भी पेंशन मिले , उससे पुलिस परिवार के बच्चों के पढ़ाई में उपयोग किया जाये एवं जवानों को उनका हक देकर शोषण बंद किया जाए व गुनाहगार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए , जिसकी सूचना सादर प्रेषित है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न...