छत्तीसगढ़बिलासपुर

भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर निकली बाइक रैली, विप्र शक्ति का प्रदर्शन, कल अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया पर जहां बड़ी संख्या में विवाह कार्यक्रम संपन्न होंगे, वही बच्चे गुड्डे गुड़ियों का विवाह रचाएंगे। सोमवार को बाजारों में इसकी तैयारी नजर आई और लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की

ठा. उदय सिंह

अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर बिलासपुर में दो स्थानों से बाइक रैली निकाली गई । ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय युवा संगठन और आदित्य वाहिनी द्वारा सीएमडी कॉलेज मैदान से निकली बाइक रैली में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे भी शामिल हुए वहीं सरकंडा मुक्तिधाम से भी बाइक रैली निकाली गई और शहर में भगवा रंग छा गया । अक्षय तृतीया का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सभी कार्यों का अक्षय फल मिलता है। वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया मनाया जाता है और इस स्वयं सिद्ध मुहूर्त योग में विवाह समेत तमाम मांगलिक कार्य किए जाते हैं ।लोग गृह प्रवेश ,वस्त्र आभूषणों की खरीदारी ,घर ,मकान ,वाहन की खरीदारी इस दिन बड़ी संख्या में करते हैं ।

इस दिन किया गया जप ,तप ,हवन ,दान भी अक्षय हो जाता है, इसीलिए लोग इस दिन दान, पुण्य करना परम शुभ कार्य मानते हैं। आमतौर पर अक्षय तृतीया पर जल से भरे घड़े, कुल्हड़, सकोरे पंखे, खड़ाऊ छाता, चावल नमक घी खरबूजा ककड़ी चीनी साग, इमली सत्तू आदी गर्मी में लाभकारी वस्तुओं का दान किया जाता है माना जाता है कि दान में दी गई चीजें स्वर्ग में या अगले जन्म में प्राप्त होगी अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी नारायण की पूजा भी की जाती है अक्षय तृतीया पर जहां बड़ी संख्या में विवाह कार्यक्रम संपन्न होंगे, वही बच्चे गुड्डे गुड़ियों का विवाह रचाएंगे। सोमवार को बाजारों में इसकी तैयारी नजर आई और लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...