बिलासपुर

कंपनी का मालिक बन मशीन बेचने के नाम पर 6 लाख 65 हजार की ठगी…दिल्ली से आरोपी हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ऑटोमेटिक कार वॉश मशीन की कंपनी का मालिक बन कर ठगी करने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश में दबिश देकर पकड़ा है मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र निवासी निशांत भानूशाली ने अगस्त 2022 माह में अपने साथ 6 लाख 65 हजार रुपए ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जहाँ उन्होंने बताया था कि उन्होंने ऑटोमेटिक कार वॉश मशीन लेने के लिए ऑनलाइन सर्च किया था। जहाँ से मिले मोबाइल नंबर में प्रार्थी की बात गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा से हुई। बता चीत में आरोपी ने नोएडा ऑटोमेटिक कार वॉश मशीन बनाने वाली कंपनी का ऑनर बनकर प्रार्थी को अपने झांसे में लिया और उससे 6 लाख 65 हजार रुपए वसूल लिए। जब तय हुए समय में प्रार्थी को मशीन की डिलीवरी नही हुई थी। उन्हे अपने साथ ठगी का ऐहसास हुआ। जिसकी शिकायत उन्होंने तारबाहर थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी इसी बीच एसीसीयू की टीम और साइबर यूनिट के संयुक्त प्रयास से आरोपी के ठिकाने का पता चला जहां तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने दिल्ली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है वही आरोपी के कब्जे से पुलिस ने ठगी के 4 लाख रुपए बरामद किए हैं। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक सउनि भरत चंद्रवंशी, राहुल, संदीप शर्मा, एमडी अली का योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,