बिलासपुर

लापता तीन नाबालिग बच्चो को पुलिस ने किया कुछ घंटों में बरामद…परिजनों ने ली राहत की सांस,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए महज कुछ घंटों में तीन लापता नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। घटना 22 अप्रैल 2025 की है, जब दो अलग-अलग मामलों में बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई। पहली शिकायत मनु सारथी निवासी नेहरू नगर श्रीराम हॉस्पिटल के पास अटल आवास से आई, जिन्होंने अपने दो नाबालिग बच्चों (उम्र 3 और 7 वर्ष) के अचानक घर से गायब हो जाने की जानकारी दी। दूसरी शिकायत मोहम्मद मजीद खान निवासी तालापारा की थी, जिनका 4 वर्षीय बेटा सुबह 9 बजे से घर नहीं लौटा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिविल लाइन ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। टीम ने बस स्टैंड, धर्मशाला, मंदिर, सराय सहित अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान उस्लापुर रेलवे स्टेशन में दो बच्चों को देखे जाने की सूचना मिली। पूछताछ और फोटो मिलान के बाद बच्चों की पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई। तीसरे बच्चे को भारतीय नगर क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों नाबालिग बच्चे सुरक्षित मिले और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सिविल लाइन पुलिस की इस सक्रियता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों की निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...