बिलासपुर

कोविड अपडेट :-बिलासपुर जिले में महिला की मौत के बाद एक और बुजुर्ग की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव, किया गया होम आइसोलेट

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में 7 महीने बाद कोरोना की एंट्री फिर से हो गई है। जहाँ बीते दिनों हुए 43 वर्षीय महिला की मौत के बाद मंगलवार को एक और 65 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया है। बताया जा रहा है कि संक्रमित की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नही है। संक्रमित महिमा विहार रिंग रोड 2 का निवासी है। जिसे कुछ दिनों से सर्दी खासी की समस्या थी। जहाँ उसकी कोविड जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के परिवार के अन्य सदस्यों का भी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर जांच कराई है।

वही जिले में कोविड के एंट्री के बाद मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने शहर के लोगो से अपील की है की सोशल डिस्टेंस का पालन करे एवम मास्क का उपयोग करे। आपको बता दें शनिवार को व्यापार विहार के श्रीराम टावर के पास रहने वाली 43 वर्षीय संंक्रमित महिला की मौत हुई थी। वही संक्रमित महिला के बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

छत्तीसगढ़ में कोरोना की यह है स्थिति…

स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 650 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें एक कोरोना मरीज मिला हैं। वहीं किसी की मौत भी नहीं हुई है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.15 प्रतिशत है। वही 24 जिलों में कोई सक्रिय मरीज भी नहीं हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...