छत्तीसगढ़

जिस मोटरसाइकिल ने मारी थी साइकिल सवार को टक्कर ,जांच में उससे मिला 8 किलो गांजा

डेस्कपुलिस गई थी दुर्घटना की जांच करने लेकिन संजोग से उसके हाथ भारी मात्रा में गांजे लग गया। कभी-कभी अंधे के हाथ भी बटेर लग जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ बलौदा बाजार में। जहां संजोग से भटगांव पुलिस को 8 किलो गांजा बरामद करने में कामयाबी मिली। 3 तारीख को भटगांव पुलिस को किसी ने चूरेला की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार द्वारा साइकिल चालक को ठोकर मारने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मोटरसाइकिल चालक दुर्गा प्रसाद पटेल और उसके साथी रोहित पनिका के पास पहुंची ,तो दोनों घायल मिले ।दोनों को आम जनों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ भेजा गया। वहीं पुलिस ने जब दुर्घटनाग्रस्त बाइक की जांच की तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि डिक्की में दो पैकेट मौजूद थे। जिसमें गाजा भरा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सीट की भी तलाशी ली तो अंदर और छह पैकेट गाजे के मिले । इस तरह पुलिस को करीब 8 किलो गांजा दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल से मिली। जिसकी कीमत 40हज़ार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा छुपा कर रखे गए हौंडा शाइन को जप्त कर लिया है। वहीं दुर्गा प्रसाद पटेल और महासमुंद निवासी भूखेल के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया था, जिनके अस्पताल से छुट्टी मिलते ही बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल रोहित पनिका की स्थिति गंभीर है इसलिए उसे उपचार के लिए रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...