बिलासपुर

राजधानी से गांजे की खेप लेकर बिलासपुर पहुँचे 5 तस्कर गिरफ्तार…2 वाहनों से 79.2 किलोग्राम गाँजा जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने गाँजा तस्करी करने वालो के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें 5 आरोपियों के कब्जे से 79.2 किलोग्राम गाँजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कार में थाना क्षेत्र के जलसो गाँजा की सप्लाई करने आ रहे है। जिस पर ग्राम जलसो धुरीभाठा रोड किनारे कोनी पुलिस ने घेराबंदी की और दो कार जिसमें बैठे 5 आरोपी के कब्जे से 79.2किलो गांजा कुल कीमती 32 लाख जप्त कर आरोपीयो से अवैध गांजा जप्त कर आरोपीयो के विरूध्द धारा 20 बी ,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपीयो को विधिवत् कार्यवाही की जा रही है। पकड़ गए आरोपियों में सुनील रेड्डी उर्फ गुड्डू पिता स्व. आदिनारायण रेड्डी उम्र 32 वर्ष निवासी जिला रायपुर, ताजुराम साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 37 वर्ष निवासी जिला बेमेतरा, संजय डहरिया पिता मनराखन डहरिया उम्र 40 निवासी जिला रायपुर, पिकन मंडल उर्फ हर्ष पिता प्रसाद चंद्र मंडल उम्र 29 वर्ष निवासी जिला रायपुर, संतोष कुमार वर्मा पिता स्व. बलदाऊ वर्मा उम्र 45वर्ष निवासी ग्राम जलसो जिला बिलासपुर शामिल है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी नूपुर उपाध्याय, accu से प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव एसआई. अजय वारे, उपनिरीक्षक शंकर गोस्वामी सउनि सुरेंद्र तिवारी, सउनि भरत राठौर प्र.आर. 552 विष्णु प्रसाद साहू ,प्रधान आरक्षक संजय शर्मा, आरक्षक महादेव कुजूर आशीष राठौर, सुरेखा कुर्रे, रीडर एसएस लकरा , प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, तरुण केसरवानी,प्रशांत सिंह ,निखिल जाधव, सत्या पाटले, दीपक यादव की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच...