कोटा

सेल्स मैनेजर के घर से अज्ञात चोरों ने नगदी 50 हजार सहित, पार किया लाखों का माल…परिजन सोते रहे और चोर घटना को अंजाम देकर हुआ फरार

जुगनू तंबोली

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर में रहने वाले रामेश्वर प्रसाद साहू, बिलासपुर में एक कपड़ा दुकान में सेल्स मैनेजर हैं जो बीती रात भी अपने घर में खाना खाकर परिवार सहित सो गए लेकिन इसी बीच अज्ञात चोर उनके घर मे पीछे बाड़ी की तरफ से घुसा और कमरे में पहुँच आलमारी में रखे सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी सुबह उठने पर प्रार्थी को हुई, जिसने अंदर जाकर देखा तो पाया कि सोने का एक मंगलसुत्र गेहुदाना लगा हुआ 07-07 ग्राम सोने का , 04 नग छोटा लाकेट 05 ग्राम सोने का ,21 फर मनचली (छोटा लाकेट) सोने का ,02 जोड़ा बडा पायल चांदी का 60 तोला, 5 जोड़ा छोटा पायल चांदी का 17 तोला,एक नग अंगुठी आधा तोला सोने का , 01 नग फुल्ली 04 ग्राम , एक जोड़ा पतला पायल चांदी का 22 तोला का , 1 नग जेहर 02 तोला ,

01 जोड़ा ईयर रिंग सोने का 02 तोला व नगदी रकम 50 हजार रूपये , पेन कार्ड,आधार कार्ड,ड्रायविंग लायसेंस, 02 पास बुक जिला सहकारी बैंक कोटा का गायब था, मामले में प्रार्थी ने लाखों की चोरी होने की शिकायत कोटा थाने पहुँचकर दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...