बिलासपुर

मोबाइल फोन की बैटरी में ब्लास्ट….हो सकती थी बड़ी घटना, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मोबाईल फोन की बैटरी चेक करते समय ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है, जिससे मोबाइल दुकान में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया हालाकि इस ब्लास्ट में कोई हताहत नही हुआ है, मिली जानकारी के अनुसार एक युवक अपने पुरानी मोबाइल की बैटरी बनवाने गया था। दुकानदार उसे खोलकर देख रहा था, तभी अचानक बैटरी फट गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बैटरी ब्लॉस्ट होते दिख रहा है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। 

टीआई भारती मरकाम ने बताया कि चकरभाठा में राधिका मोबाइल शॉप के नाम पर दुकान है। यहां दुकान संचालक और मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले मैकेनिक बैठे थे। तभी शाम को एक युवक अपनी पुरानी मोबाइल लेकर बनवाने गया था। युवक ने बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने की बात कही। तब दुकानदार मोबाइल की बैटरी खोलकर उसे देख रहा था। उसी समय अचानक बैटरी ब्लास्ट हो गया और आग लगने जैसी स्थिति हो गई। 

ब्लॉस्ट होते ही सभी भागने लगे।

मोबाइल उपयोग करते होती घटना तो हो सकता था बड़ा हादसा

मोबाइल फोन की बैटरी ब्लास्ट से हालांकि की कोई हताहत नही हुआ है लेकिन कही यह घटना मोबाईल उपयोग के दौरान होती तो कोई भी इसकी वजह से गंभीर रूप से घायल या विकलांग हो सकता था।

error: Content is protected !!
Letest
आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ...