छत्तीसगढ़बिलासपुर

नहीं लगाया वाटर हार्वेस्टिंग तो काट दिया जाएगा नल कनेक्शन , निगम ने उठाए सख्त कदम

बरसात में भी वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हर रोज वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की समीक्षा करने की बात कही

सत्याग्रह डेस्क

शनिवार को निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बड़े संस्थानों के सर्वे करने के साथ रैन वाटर
रैन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगाने वालों के नल कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।

रैन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर निगम प्रशासन ने कड़े रुख अपनाने शुरू कर दिए हैं। पूर्व में जिनका पैसा निगम में जमा था, उनके यहां सभी जोन में वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण निगम की एजेंसी के माध्यम से शुरू कर दिया गया।

शनिवार की सुबह निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शहर के सभी होटल, शॉपिंग काम्प्लेक्स, बड़े संस्थान, अस्पताल, मॉल सहित सभी बड़े भवनों के सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर हम सभी का है और इस लिये यहाँ के प्राकृतिक सुरक्षा की भी जिम्मेदारी हमारी है। शहर में लगातार वाटर लेबल नीचे जा रहा है, यहीं कारण है कि बोर फेल हो रहें हैं और सभी तरफ पानी की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निजात पाने का सबसे सटीक और कारगर उपाय रैन वाटर हार्वेस्टिंग ही है। इससे आने वाले समय पर शहर के गिरते जल स्तर के सामान्य में लाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने तय लक्ष्य के तहत बरसात के पूर्व जून के माह में अधिक से अधिक संख्या में रैन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण करने की बात कही। इसके बाद बरसात में भी वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हर रोज वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की समीक्षा करने की बात कही।

कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश

निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने आने वाले हफ्ते में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर शहर के छोटे बड़े व्यवसायी एवं होटल संचालकों के लिए कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण तकनीक और फायदे की जानकारी दी जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ...