सीपत

5 किलोग्राम गांजे के साथ एक महिला गिरफ्तार, घर से चोरी छिपे चला रही थी नशे का कारोबार… सीपत पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

सीपत – जिले में निजात अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई में सीपत पुलिस ने एक महिला को 5 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा है, जो अपने घर से गांजे का अवैध कारोबार संचालित कर रही थी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मचखण्डा में आरती साहू अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए रखी है ,जो लुकछुप पर बिक्री कर रही है, सूचना पर थाना सीपत में टीम बनाकर ग्राम मचखंडा पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई जहां पर एक महिला आरती साहू अपने घर में मिली। विधिवत महिला के घर की तलाशी ली गई ,जहां एक कमरे में 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला, जो एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी )के तहत अपराध होना पाए जाने से आरती साहू के खिलाफ मौके पर वैधानिक कार्यवाही की गई आरोपिया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष,