रायपुर

23 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया अंतराज्यीय तस्कर…जीआरपी एंटी क्राइम टीम की कार्रवाई

रमेश राजपूत

रायपुर – एसआरपी जे आर ठाकुर के निर्देश पर लगातार ट्रेन के माध्यम अवैध तस्करी के मामले पकड़े जा रहे है, जीआरपी एंटी क्राइम टीम इसके लिए सघन जांच अभियान चला रही है। इसीक्रम में रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर गांजे की खेप लेकर पहुँचे एक तस्कर को पकड़ा गया है जिसके ट्राली बैग से 23 किलोग्राम गाँजा को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जी आर पी एंटी क्राइम टीम द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड मे बैठे एक व्यक्ति रामचंद्र पात्रों पिता बनाम्बर पात्रों उम्र 40वर्ष पता रानीगुडा रायगड़ा ओड़िशा के पास से एक बड़ा साइज ट्राली बैग जिसके अंदर 23 किलो मादक पदार्थ (गांजा ) क़ीमत 230000रू चेकिंग के दौरान अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया, जिसे उसने ट्रेन से लाने की जानकारी देते हुए बताया कि वह उसे ऑटो से लेकर जाने वाला था, लेकिन पकड़ा गया। मामले में आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु जी आर पी थाना रायपुर को सुपुर्द किया गया है, इस कार्यवाही में विशेष रूप से थाना प्रभारी एस. एल राजपूत स. उ. नि. राजेंद्र पटेल प्र.आर.वीर किशोर टोप्पो आर.,लक्ष्मण गाईन, सौरभ नागवंशी, जागेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट