बिल्हा

गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी 1 साल बाद गिरफ्तार… बिल्हा पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। घटना के करीब एक साल बाद स्थानीय पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2022 को सम्बलपुरी निवासी रामेश्वरी चतुर्वेदी ने बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की 28 अप्रैल की रात क़रीब 9 बजे वह अपने घर में खड़ी थी। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही उनके पड़ोसी नोहर डहरिया, सुनीता डहरिया, राजा डहरिया ने प्रार्थी गर्भवती महिला को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का लात से मारपीट की। जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई थी। जिस वजह से महिला का गर्भपात हो गया। जिसके बाद प्रकरण में बिल्हा पुलिस ने आरोपीया सुनिता डहरिया व नोहर डहरिया की बहन को गिरफ्तार किया गया था प्रकरण के अन्य आरोपी नोहर डहरिया और साहेबदास उर्फ राजा डहरिया कायमी दिनांक से लगातार फरार थे। इसी बीच बिल्हा पुलिस को आरोपियों के ठिकानों की सूचना मिली जिसपर पुलिस ने तत्काल ही मौके में दबिश दी। जहाँ नोहर डहरिया और साहेबदास उर्फ राजा डहरिया को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व मे सउनि धर्मेंद्र यादव, प्र आर-खेम सिंह श्याम, बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक – संतोष मरकाम, रंजीत खलखो, सचिन नामदेव, दिनेश कुमार पटेल, म. आर बृंदा अवस्थी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...