बिलासपुरसामाजिक

जरूरतमंदों तक वस्त्र पहुंचाने की मुहिम में जुटा यूथ रोटरी क्लब

डेस्क

ज्यादातर लोग अपने पुराने या छोटे पड़ चुके कपड़ों को घर में काम करने वाली बाइयों को दे देते हैं या घर की साफ सफाई के लिए इस्तेमाल करते हैं या फिर इन कपड़ों के बदले मिलने वाला सामान खरीद लेते हैं जैसे बर्तन इत्यादी, लेकिन कभी आपने सोचा कि जो कपड़े आपकी जरूरत के नहीं रहे वो दूसरों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कई बार आप चाहते भी हैं कि उन पुराने या छोटे कपड़ों का सही इस्तेमाल हो लेकिन आप ये जानते कि इन कपड़ों को किसे दिया जाये ताकि जिनको इनकी सबसे ज्यादा जरूरत हैं उन तक ये पहुंच सके। आपकी इस मुश्किल को आसान किया है ‘यूथ रोटरी क्लब’ ने। जो ना सिर्फ।जरूरतमंदों तक आपके दिये कपड़े पहुंचाता है।

यूथ रोटरी क्लब ने शुक्रवार को छोटी कोनी में जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया ।इस दौरान रोटरी क्लब क्वींस ऑफ बिलासपुर की अध्यक्षा पायल लाट ने कहा कि उदारता मानव के मूल गुणों में से एक हैं. हमारे पुराणों में भी कहा गया है जितना ज्यादा बाटोगे, उतना ज्यादा बढ़ेगा । जिसका हम अनुसरण कर रहे हैं।

संस्था की उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब क्वींस ऑफ बिलासपुर द्वारा पहले भी महिलाओं को बैटरी रिक्शा, सेनेटरी पैड मशीन, समेत अन्य अनेक जन कल्याणकारी कार्य किए गए हैं और आगे भी ऐसे कार्य किए जाने हैं, उन्होंने आम जनता को भी बड़ी संख्या में जनकल्याणकारी कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की।

यूथ रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना मानवता का कार्य और संस्था का मुख्य उद्देश्य भी है। कार्यक्रम में यूथ रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल सचिव प्रिंस आनंद संस्था के कोषाध्यक्ष निमेष मिश्रा, रोटरी क्वींस बिलासपुर की अध्यक्ष पायल लाट, उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, संस्कृति सिंह, तुषार अग्रवाल, पीयूष गोले, प्रणव विश्वकर्मा, मेल्विन जोश, जश्नूर सिंह, किंशुक शर्मा समेत संस्था के अन्य सदस्य वह बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे

error: Content is protected !!
Letest
सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ...