बिलासपुर

नए विद्युत उपकेंद्र को किया गया उर्जिकृत…12 गांवों के उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं नवीन उपकेन्द्रो का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में संचारण संधारण संभाग बिलासपुर के अंतर्गत पिरिया में लगभग 1.5 करोड की लागत से नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र का मंगलवार को बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता जी.आनंद राव की उपस्थिति में उर्जीकृत किया गया। इस संबंध में बिलासपुर संचा./संधा. संभाग के कार्यपालन अभियंता अमर चौधरी ने बताया कि उपकेन्द्र में 5 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से 3 नग 11 केव्ही फीडर के माध्यम से 12 गांवों के लगभग 5 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान, एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य करने के साथ ही उच्च गुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से पिरिया उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री राव एव अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप ने बिलासपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता पी.के.कोमेजवार कार्यपालन अभियंता सुरेश जांगडे़, एन. त्रिपाठी सहायक अभियंता पी.के.चौबे, हितेश पडवार एवं परियोजना, एसटीएम व मेंटेनेंस टीम की सराहना की है।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...