बिलासपुर

संभागीय उड़नदस्ता टीम ने पकड़ी बोर्ड परीक्षा के दौरान अनियमितता….सामूहिक नकल की आशंका, ड्यूटी में तैनात कर्मचारी निलंबित, जिम्मेदार 2 को नोटिस

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – संभागीय बोर्ड निरीक्षण टीम द्वारा बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है इसीक्रम में गुरुवार को टीम कटघोरा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला के निरीक्षण पर पहुँची जहाँ टीम ने पाया कि ड्यूटी में तैनात लिपिक बी बी वर्मा द्वारा एक कक्ष में केवल एक ही संस्था और एक ही विषय के परीक्षार्थियों को बैठाया गया था,

वही स्वाध्यायी विद्यार्थियों को पीछे के कक्ष में बैठाया गया था, जो कि बोर्ड परीक्षा के नियमो के विपरीत है, जिससे सामूहिक नकल कराया जा सके।

लिहाज़ा उक्त लापरवाही के लिए तत्काल ड्यूटी में तैनात लिपिक बी बी वर्मा को निलंबित कर दिया गया है, वही केंद्राध्यक्ष प्राचार्य शहनाज रिज़वी,

उप केंद्राध्यक्ष सी के शर्मा व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसका जवाब 3 दिवस के भीतर मांगा गया है।वही जवाब संतोषजनक न मिलने पर आगे उचित कार्रवाई की जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...