बिलासपुर

निजात अभियान: बिलासपुर पुलिस की सक्रियता आ रही काम,, न्यायधानी में नशे के कारोबारियो के खिलाफ कार्यवाही जारी…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत मंगलवार को शहर के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में नशे के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जहा बोर्नफिक्स, अवैध शराब, और नशीले इंजेक्शन के साथ पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली डेयरी संचालक सहित दो अन्य आरोपी थाना क्षेत्र में बोर्नफिक्स की अवैध रूप से बिक्री कर रहे है।

जिसपर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर दबिश देकर मन्नु चौक टिकरापारा निवासी रवि बोले,लोधीपारा निवासी छोटु यादव,मसानगंज निवासी संदीप पाण्डेय को गिरफ़्तार किया है। साथ ही दूसरे मामले में सिविल लाइन पुलिस को मुखबिरी से सूचना मिलीकी बजरंग चौक तालापारा बिलासपुर के रहने वाले मोहम्मद जाहिद खान द्वारा अवैध बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन आईपी लुप्रिन की शहर में बिकी कर रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही वहा दबिश दी। जहा आरोपी के कब्जे से बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन आईपी लुप्रिन के 50 नग इंजेक्शन बरामद किया है।

मामले में सिविल लाइन पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। इसी तरह सिरगिट्टी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की सिलपहरी मेन रोड एक व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। जिसपर पुलिस ने वहा घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक सी.जी.10बी.एल.1757 में सवार दर्रीघाट निवासी प्रकाश कश्यप को पकड़ा।

जब पुलिस ने उसके गाड़ी की जांच की तो स्कूटी के डिक्की के अंदर रखे 30 पाव देशी मंदिरा शराब मिला। जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,