रतनपुर

नवरात्र की नवमी को सवा चार किलो सोने से किया गया माँ महामाया का राजसी श्रृंगार..

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नवरात्र की नवमी पर गुरुवार को रतनपुर माँ महामाया मंदिर में माँ महामाया का राजसी श्रृंगार किया गया।नवरात्र की नवमीं तिथि पर गुरुवार को सुबह 5 बजके 30 मिनट में राजसी श्रृंगार के बाद मंदिर का पट खोला गया।प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्र की नवमी तिथि को माँ महामाया देवी की रानीहार, कंठ हार, मोहर हार,ढार,चंद्रहार,पटिया समेत 9 प्रकार के हार,करधन,नथ धारण कराया गया। राजसी श्रृंगार के बाद मां महामाया की महाआरती हुआ । पूजा अर्चना के बाद मां को राजश्री नैवेद्य समर्पित किया गया ।

मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संतीश शर्मा ने बताया कि आज सुबह शतचंडी यज्ञ का पूर्ण आहुति की जाएगी उसके बाद आज दोपहर मंदिर परिसर में कन्या भोज व ब्राम्हण भोज का आयोजन के साथ मंदिर के पुरोहितों समेत ब्राम्हणों को भोज कराया जाएगा साथ ही ज्योति कलश रक्षकों को भोज कराकर उन्हें वस्त्र और दक्षिणा प्रदान की जाएगी।कन्या, ब्राम्हण भोज के बाद दोपहर पूजन सामग्री के साथ पुजारी सभी ज्योति कलश कक्ष में प्रज्जवलित मनोकामना ज्योति कलश की पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ ज्योति विसर्जित की जाएगी।।।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज