बिलासपुर

निजात अभियान :- फिर सरकंडा पुलिस के हत्थे चढ़े 3 गाँजा तस्कर…ग्राहक की तलाश में बैठे आरोपियों से 9 किलो गाँजा जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है जहां पुलिस ने 3 अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 9 किलो गांजा बरामद किया गया है मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तोरवा छठ घाट के पास कुछ लोग गांजे को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं जिस पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल ही टीम मौके के लिए रवाना की जहां रामनगर मध्य प्रदेश निवासी अवनीश पटेल लालपुर मध्य प्रदेश निवासी रवि केवट और रामनगर मध्य प्रदेश निवासी दीपक सिंगराहा वहां मौजूद थे सरकंडा पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देते रहे वही जब पुलिस ने उनकी जांच की तो पिट्ठू बैग में रखे 9 किलो गांजा पुलिस को मिला है जिसे जप्त कर सरकंडा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही उनको एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, उ.नि. एच. आर. यदू , प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, रवि यादव का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...