बिलासपुर

रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…सरकंडा पुलिस ने कोरबा में दी दबिश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर निवासी प्रार्थी अश्वनी कुमार ने पटेल मोहल्ला तोरवा निवासी अभिषेक पटेल के खिलाफ़ 26/08/2022 को धोखाधड़ी की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में उनकी पहचान आरोपी प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी। जो अपने रिस्तेदार को रेल्वे जोन बिलासपुर में उच्च पद कार्यरत् होना और रेल्वे विभाग में अच्छी पहुंच होने की जानकारी दी। जिसने प्रार्थी के पुत्र अमन द्रिवेदी को रेल्वे में पोटर के पद पर नौकरी दिलाने की बात कहते हुए 8 लाख रुपए की मांग की जिसपर प्रार्थी ने 6 लाख दे दिया और 2 लाख नौकरी लगाने के बाद देने का सौदा तय हुआ। लेकिन पैसे देने के महीनों बाद भी आरोपी ने प्रार्थी के पुत्र को रेल्वे में नौकरी नही लगा सका। जिसके बाद जब प्रार्थी ने उससे पैसे वापस मांगे तो वह गोल मोल जवाब देने लगा। जिसपर प्रार्थी ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसके कोरबा स्थित ठिकाने की भनक सरकंडा पुलिस को लगी। जहाँ दबिश देकर आरोपी अभिषेक पटेल को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, ASI देवेन्द्र तिवारी, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. मनोज बघेल, धर्मेन्द्र कुमार, विवेक राय, सोनू पाल, राहुल सिंह, संजीव जांगड़े, का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...