बिलासपुर

साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता नही आ रही काम, ऑनलाइन ठगी के मामलों में हो रही बढ़ोतरी… लोग बन रहे आसानी से शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ऑनलाइन जानकारियां जितनी मददगार होती है, उतनी ही उनके ख़तरे भी है, जिन्हें सही तौर पर परखने के बाद ही उन पर भरोसा किया जाना चाहिए वरना किसी भी वक्त कोई भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जगह जगह साइबर क्राइम के बारे में जानकारियां साझा की जाती है और चेतावनी भी दी जाती है कि सोच समझकर ही कोई भी विकल्प को चुने इसके बावजूद लोग आसानी से शातिर साइबर अपराधियों के जाल में फंस जाते है। ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया है, जिसमें सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी आयुष वाधवानी शिकार बने है, दरअसल उन्होंने बिजनेस के लिए पतंजलि मेगा स्टोर शुरू करने की सोची और ऑनलाइन फोन नंबर निकाला,

जैसे ही इसकी जानकारी ठगों को लगी उन्होंने प्रार्थी को फोन किया और पतंजलि मेगा स्टोर खोंलने की पेशकश की जिसके लिए उन्होंने दोगुना स्टॉक और अन्य सामान देने का झांसा दिया जिसके एवज में पहले 5 लाख ट्रांसफर करने कहा, पीड़ित ने विश्वास और लालच में 5 लाख रुपए किसी बालकृष्णा पाणिग्रही के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन इसके बाद भी मेगा स्टोर शुरू करने कोई पहल नही की गई और न ही कोई दस्तावेज तैयार किये गए, जिससे पीड़ित को अहसाह हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है, उसने बैंक में संपर्क कर उक्त 5 लाख रुपए को होल्ड करा दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मोबाइल नंबर वाले बालकृष्ण पानीग्रही के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...