बिल्हा

जमीन बेंचकर पेटी में रखे थे पैसे…अज्ञात चोर ने पेटी को ही किया गायब

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरतोरी में एक किसान के घर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ अज्ञात चोर ने सुबह सभी के बीच घर में पैसों से भरे पेटी पर अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसकी शिकायत प्रार्थी शोभाराम कोशले ने बिल्हा थाना में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया 27 मार्च को वह अपनी जमीन रोहित यादव को बेचकर उससे मिले एक लाख रुपए को अपने घर लेकर आया था। जिसे घर के पटाव मे रख्रे टीना के पेटी मे रख दिया था। वही उसका पूरा परिवार रोज की तरह ही खाना खा कर सो गया। जब 28 मार्च सुबह प्रार्थी 6 बजे किसी काम से घर से बाहर गया था।

जब वह सुबह 7 बजे घर वापस लौटा तो घर से पैसों से भरी पेटी गायब थी। बहुत ढूंढने के बाद भी घर में वह पेटी नहीं मिली महज 1 घंटे में ही प्रार्थी के घर से अज्ञात चोरों ने पैसों से भरी पेटी पर अपना हाथ साफ कर दिया था वह भी तब जब प्रार्थी का पूरा परिवार उस समय घर पर ही सो रहा था बहरहाल इस पूरे मामले में प्रार्थी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई है जहां पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...