बिलासपुर

कोरोना फिर ले रही जान…बिलासपुर जिले में एक और संक्रमित की हुई मौत, मचा हड़कंप

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में एकबार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। तो वही अब संक्रमित मरीजों के मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को देर शाम 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की रतनपुर पोड़ी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति को 31 मार्च को तबियत बिगड़ने पर बिलासपुर देवरस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ उसकी हालत गंभीर थी। जिसमे कोविड के लक्षण मिलने पर 1 अप्रैल को मरीज की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। जिसमें रविवार को वह पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद मरीज का गहन उपचार चल ही रहा था। कि देर शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इधर संक्रमित मरीज के मौत होने की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, जहां आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल पहुंचकर मरीज की जानकारी ली जहां पता चला कि मरीज को पहले से ही सिकलसेल की बीमारी थी इस बीच वह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के वजह से संक्रमित हो गया था शायद यही वजह रही कि संक्रमण के साथ-साथ सिकलसेल की बीमारी उसपर हावी हों गई और उसकी मौत हो गई। इधर मरीज के मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगो की जांच शुरू कर दी है।

रतनपुर मंदिर में पूजा सामग्री बेचने के दौरान हुआ था संक्रमित..

मिली जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति रतनपुर मां महामाया मंदिर के पास मेहंदी लगाने का काम करता था, शायद इसी दौरान वह किसी संक्रमित के संपर्क में आया होगा। जिसके कारण वह भी संक्रमित हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जिले में 18 हुई संक्रमितों की संख्या…

कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद जिले में हड़कंप मच गया है, जहां अब रोजाना संदेहियों की जांच की जा रही है, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल 18 एक्टिव मरीज है जिनका उपचार चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...