बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस आई एक्शन मोड में…मोडिफाइड सायलेंसर वाले बुलेट चालको की हुई धर पकड़, थाना क्षेत्रों से 81 बुलेट किये गए जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर की सड़कों पर बुलट के साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। सोमवार को बिलासपुर पुलिस ने यातायात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सभी थाना क्षेत्रों में सपराइस चैकिंग की गई।

इस दौरान 81 बुलट पकड़ी गई, जिनमें मोडिफाय साइलेंसर लगाए गए थे। इन गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया और थाने भिजवाया। जिनके खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। दरअसल शहर में दौड़ रही बुलट आम लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। कई ऐसी बुलट हैं,

जिनमें चालक मोडिफाय साइलेंसर लगवाकर गोली जैसी आवाज निकालते हैं। ऐसे लोगों की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है। जिसके मद्देनजर बिलासपुर पुलिस ने एकबार फिर इस मामले को गंभीरता से लिया है।

वही इस दौरान बुलट चालकों ने कार्रवाई से बचने के लिए नेता और अलग-अलग अधिकारियों काे फोन भी लगाना शुरू कर दिया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बात नहीं की। इसके चलते सिफारिश काम नहीं आई।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...