बिलासपुर

शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर युवक से 6 लाख 62 हजार की धोखाधड़ी… रकम वापस नही करने पर अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफरा निवासी दीपक सिंह ने थाने में अपने साथ 6 लाख 62 हजार की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की पढ़ाई करता है इसी दौरान कोचिंग में उसकी पहचान दुर्ग निवासी सौरभ देवांगन से हुई, जिसने शेयर मार्केट में पैसा लगाने से अच्छा लाभ मिलने का लालच दिया, जिसके झांसे में आकर प्रार्थी दीपक सिंह ने कई किस्तों में यूपीआई नंबर के आधार पर 6 लाख 62 हजार रुपए सौरभ को ट्रांसफर कर दिए। 22 जुलाई से 23 सितंबर 2022 तक हुए इस पैसे को लेने के बाद जब प्रार्थी ने अपने पैसे मांगे तो उसने बताया कि उसने पैसे शेयर मार्केट में नही लगाए थे, उसने पैसे अपने घरेलू काम मे उपयोग कर लिए, लिहाजा पैसे वापस करने समय मांगा लेकिन निर्धारित समय तक सौरभ ने केवल 1 लाख 71 हजार ही वापस किये बाकी रकम देने में आना कानी करने लगा, अपने पैसे डूबते हुए देख प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने सौरभ देवांगन के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी