रायपुर

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू…10 अप्रैल से कर सकते है आवेदन, जानिए कब तक हो सकते है शामिल

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संदर्भ में सभी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिया है। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी, जो 5 मई तक चलेगी। 5 मई से 10 मई के बीच सीट का आवंटन होगा, वहीं 11 मई से 15 मई के बीच एडमिशन की आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम उम्र 5 साल और अधिकतम 6 साल 6 महीने से ज्यादा नहीं होनी चाहिये। दाखिले में महतारी दुलार योजना के तहत आने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी। वहीं बालिकाओं को दाखिले में प्राथमिकता दी जायेगी,

वहीं प्रत्येक क्लास में 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन रिक्त सीटों पर किया जायेगा। 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल और 32 स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गयी है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...