भिलाई

45 लाख नगद, 25 तोला सोना सहित लाखों के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ…बड़ी चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस के लिए बनी चुनौती

रमेश राजपूत

भिलाई – स्मृति नगर में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में जेवरात और लाखो रुपयों की चोरी कर ली। आरोपियों ने कमरे की ग्रिल उखाड़कर करीब 45 लाख रुपये नकद, 25 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर व एक 25 हजार रुपये की घड़ी पार कर दीये। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।चोरों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब शिकायतकर्ता सौरभ जैन और उनकी पत्नी ऋचा शर्मा घर पर नहीं थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अपनी पत्नी को मायके छोड़ा और स्वयं काम पर चले गए ,रात में जब वो अपने घर पर पहुंचे और अंदर गए तो देखा तो बेडरूम की आलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था।शिकायतकर्ता ने अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे 45 लाख रुपये नकद, 25 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर नहीं थे।शिकायतकर्ता सौरभ जैन ने बताया कि व्यापारियों को भुगतान करने के लिए उन्होंने 45 लाख रुपये गिनकर घर में रखे थे। वहीं दिसंबर 2021 में उसकी शादी हुई थी। शादी में परिचितों और रिश्तेदारों ने उपहार में उसे सोने और चांदी के जेवर दिए थे वह रखे थे। इसके अलावा उसने 25 हजार रुपये की एक हाथ घड़ी खरीदी थी। नकदी रुपये, जेवर और घड़ी सभी आलमारी में ही रखे हुए थे। फ़िलहाल आरोपियों का सुराग तलाशने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी